दाउदनगर: पुलिस सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय मैदान पर आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट में हसपुरा ओबरा और उपहरा थाना की टीम विजेता बनी
पुलिस सप्ताह के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय मैदान पर आयोजित बॉलीबॉल टूर्नामेंट शुक्रवार की दोपहर 2:30 बजे से 6 थाना की पब्लिक की टीमों के बीच तीन मैच खेले गए। उद्घाटन पूर्व मुखिया कुणाल प्रताप ने किया। खेले गए मैच में हसपुरा ने दाउदनगर थाना,ओबरा ने खुदवां और उपहारा ने गोह थाना की टीम को वॉलीबॉल मैच में हराया।