दाउदनगर: ब्लॉक मैदान दाउदनगर पर पुलिस सप्ताह के अंतर्गत वॉलीबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत, उद्घाटन दाउदनगर एसडीपीओ ने किया
ब्लॉक मैदान दाउदनगर पर पुलिस सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय वालीबाल टूर्नामेंट की शुरुआत गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे हुई। उद्घाटन करते हुए दाउदनगर एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने कहा कि पुलिस- पब्लिक मैत्री के लिए यह टूर्नामेंट कराया जा रहा है, ताकि पब्लिक में सहयोग की भावना बनी रहे।दाउदनगर अनुमंडल के आठ थाना की पब्लिक की टीमों के बीच चार मैच खेले गए।