हरदोई: मेडिकल कॉलेज के सामने महिलाओं ने मिलकर युवक को जमकर पीटा, पुलिस ने हिरासत में ली 3 महिलाएं
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 मेडिकल कालेज के सामने महिलाओं ने मिलकर युवक को जमकर पीटा है। पुलिस हिरासत में ली गयी 3 महिलाएं।बताया जा रहा है कि एक युवक मेडिकल कालेज के सामने बैठा हुआ था,इसी दौरान कुछ महिलाएं वहां पहुंची और उससे कुछ बात करने लगीं। बात करते करते महिलाएं युवक के बाल खींचने लगीं वहीं जब युवक ने विरोध किया तो महिलाएं उसे पीटने लगीं। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।