हरदोई: बरगावां गांव के पास सड़क किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगावां गांव के निकट बुधवार रात लगभग 10 बजे सड़क के किनारे एक अज्ञात युवक का शव पड़ा पाया गया है।ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव को पड़ा देखा तो हड़कंप मच गया घटना की सूचना पाकर पीआरवी मौके पर पहुंची,और उसे जिला अस्पताल भिजवाया गया यहां पर शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को मर्चरी में रखवा दिया गया है।