हरदोई: शहर के रेलवे गंज में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच का अलार्म तकनीकी खराबी के कारण रात में बजने से मचा हड़कंप
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 कोतवाली शहर के रेलवे गंज क्षेत्र में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की ब्रांच का अलार्म तकनीकी खराबी की वजह से रात में बजने से हड़कंप मच गया।आस पास रह रहे लोगों इसकी सूचना पुलिस को दी कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गयी।पुलिस ने बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दी जिसके बाद कुछ ही देर में बैंक के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बैंक खोलकर अलार्म बन्द किया।