हरदोई: प्रयागराज कुंभ में ड्यूटी पर जाने वाले होमगार्डों का जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय के प्रांगण में हुआ मॉक ड्रिल
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 प्रयागराज महाकुम्भ-2025 को दिव्य एवं भव्य के साथ-साथ सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से जिला होमगार्ड कमाण्डेन्ट कार्यालय के प्रागंण में गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे आग से बचाव के लिए होमगार्डो को मॉकड्रिल का अभ्यास कराया गया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी महेश प्रताप सिंह द्वारा अपने टीम के साथ होमगार्ड्स जवानो को आग से बचाव के लिए मॉकड्रिल कराया गया।