हरदोई: तेरिया गांव के पास बहन के घर जा रहे युवक को प्राइवेट बस ने मारी टक्कर, जिला अस्पताल में चिकित्सक ने किया मृत घोषित
Hardoi, Hardoi | Nov 21, 2024 लोनार थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव निवासी रामदीपू खेती किसानी का काम करता था। भाई मधुर पाल ने बताया कि बुधवार की शाम को रामदीपू अपनी बहन मिथिलेशा के घर तेरिया गांव जा रहा था। गांव के पास ही तेज रफ्तार से आ रही प्राइवेट बस ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रामदीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया।