भितरवार: धोखाधड़ी करने वाले व्यापारी का लाइसेंस निरस्त, एफआईआर दर्ज करने के आदेश
भितरवार कृषि उपज मंडी में व्यापारी राधेश्याम जैन के कांटे में गड़बड़ी मिलने के बाद एसडीएम कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस नेताओं और किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सोपा। व्यापारी का लाइसेंस निरस्त कर और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। कांग्रेस नेताओं और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगे।