हसनपुर: हसनपुर में अंबेडकर विकास मंच ने ललिता गौतम प्रकरण को लेकर बैठक कर जताई चिंता, रखीं छह मांगें
नगर के अंबेडकर विकास मंच की बैठक में प्रबुद्धजनों ने ललिता गौतम प्रकरण पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। वक्ताओं ने इसे मानवता को शर्मसार करने वाली घटना बताते हुए दलित समाज और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचारों पर चिंता जताई। शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर कथित लाठीचार्ज व एसएसपी के अभद्र व्यवहार की निंदा करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की गई।