नबीनगर: सुरार गांव के पास से हत्याकांड मामले में फरार अभियुक्त को 20 लीटर महुआ शराब के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार
एनटीपीसी खैरा थाना की पुलिस ने सुरार गांव के पास से 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति महुअरी गांव निवासी श्रीराम कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर नबीनगर थाना में हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज है. जिसे गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया.