नबीनगर: सोन नदी दियरा क्षेत्र से पुलिस ने 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजो को किया गिरफ्तार
नबीनगर थाना की पुलिस ने सोन नदी दियरा क्षेत्र से 20 लीटर महुआ शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार धंधेबाज थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव निवासी संजय रजवार और सत्येंद्र रजवार है. थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई है. उक्त दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है