नबीनगर: टंडवा थाना की पुलिस ने 32 लीटर टनाका शराब के साथ एक बाइक को किया जब्त, शराब तस्कर को किया गिरफ्तार
टंडवा थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र से 32 लीटर टनाका शराब के साथ एक बाइक जब्त किया है. वहीं मौके पर से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शराब तस्कर नबीनगर थाना क्षेत्र के कुशा निवासी प्रदीप कुमार है. थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त तस्कर पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गय है.