#केलों_से_तौलकर_भाजपा_प्रत्याशी_जितेन्द्र_शर्मा_का_किया_सम्मान
वार्डवासियों ने दिया जीत का भरोसा
बिसाऊ। नगरपालिका चुनाव को लेकर वार्ड 18 में चुनावी माहौल गरमा गया है। भाजपा प्रत्याशी जितेन्द्र शर्मा के समर्थन में वार्डवासियों ने उत्साह के साथ अपना समर्थन जताया। इस दौरान समर्थकों ने जितेन्द्र शर्मा को केलों से तौलकर सम्मानित किया और उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का दावा किया।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं समर्थक मौजूद रहे। लोगों ने जितेन्द्र शर्मा के पक्ष में एकजुटता दिखाते हुए उन्हें वार्ड के विकास और जनसमस्याओं के समाधान के लिए अपना समर्थन देने की बात कही। समर्थकों का कहना है कि वार्ड 18 में इस बार जनता बदलाव और विकास के पक्ष में मतदान करेगी।
जितेन्द्र शर्मा ने वार्डवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने जो विश्वास और सम्मान दिया है, उसे वे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
#बिसाऊ #वार्ड18 #जितेन्द्रशर्मा #भाजपा #भाजपाप्रत्याशी #वार्ड18चुनाव #नगरपालिकाचुनाव #चुनाव2026 #जनसमर्थन #भाजपाके_साथ #विकासकीबात #बिसाऊनगरपालिका #JitendraSharma #BJP #Bissau #Ward18 #rajasthanelectionresult2023