गुना: खड़कपुर गांव: खेत पर बकरी चराने पर महिला से मारपीट, धरनावदा थाने में मामला दर्ज
Guna, Guna | May 29, 2026 गुना में धरनावदा थाने के खड़कपुर गांव में खेत में बकरी चराने पर फरियादी महिला गुड्डी बाई सहरिया ने मारपीट के आरोप लगाए है। 29 मई को दर्ज मामले में पुलिस को बताया, बीते रोज बकरी चराने के दौरान कोतर निवासी दिनेश सहरिया ने मूंग के खेत में बकरी चराने की बात पर विवाद कर डंडे से मारपीट की। सिर हाथ और पैर में गंभीर चोटे है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में लिया है।