धर्मशाला : कांगड़ा के विकास को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बड़ा विजन सामने रखा है।
Kangra Express
धर्मशाला मैराथन-2026 के शुभारंभ के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तार के बाद यहां एयरोसिटी विकसित करने की योजना है। एयरपोर्ट विस्तार के लिए करीब 2600 करोड़ रुपये की भूमि अधिग्रहण राशि वितरित की जा चुकी है।
वहीं, पालमपुर, चंबा और धर्मशाला के रक्कड़ में हेलीपोर्ट विकसित किए जा रहे हैं। सरकार की योजना हेली टैक्सी सेवा के माध्यम से प्रदेश के जिला मुख्यालयों को जोड़ने की भी है। मुख्यमंत्री ने पर्यटन और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर को मजबूत कर हिमाचल के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने पर जोर दिया।
धर्मशाला मैराथन में करीब 1500 प्रतिभागियों ने पंजीकरण करवाया है। मुख्यमंत्री ने मैक्लोडगंज के मुख्य मार्ग को भी दुरुस्त करने की बात कही।
क्या एयरोसिटी और हेली टैक्सी सेवा से कांगड़ा को पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी?
पूरी खबर देखें और अपनी राय कमेंट में बताएं।
Kangra, Kangra | Nov 20, 2026