मऊरानीपुर: एरच रोड पर हादसे में गई एक युवक की जान,अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई युवक की मौत।
मामला एरच रोड का है जहां हादसे में एक युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत हो गई।जानकारी के अनुसार गुरसराय निवासी बृजेश कुमार प्रतिदिन की भांति अपने खेतों की रखवाली करने के लिए जा रहा था उसी दौरान अज्ञात वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई।पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर पहुंचे परिजनो ने बताया कि बृजेश की मौत कैसे हुई उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।