मऊरानीपुर: भगवंतपुरा में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने किया कीटनाशक पदार्थ का सेवन हालत गंभीर झांसी रिफर।
मामला ग्राम भगवंतपुरा का है,जहा पर एक युवक के द्वारा अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया गया।जानकारी के मुताबिक देवेन्द्र पुत्र राजू को गंभीर अवस्था में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया। जहां पर चिकित्सकों द्वारा युवक का प्राथमिक उपचार करने के बाद झांसी रिफर कर दिया गया।