मऊरानीपुर: ग्रामोदय स्कूल के पास ओवर ब्रिज के नीचे सफारी और ईको गाड़ी में हुई जोरदार टक्कर, 2 लोग हुए घायल
मऊरानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामोदय स्कूल के पास ओवरब्रिज के नीचे सफारी और ईको कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस की मदद से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है। जहां चिकित्सकों द्वारा दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया।