मऊरानीपुर: रानापुरा में सामूहिक विवाह सम्मेलन में दो जोड़ों ने एक दूसरे का हाथ थाम,वैवाहिक जीवन में किया प्रवेश
तहसील क्षेत्र के ग्राम रानापुरा में श्री राम महायज्ञ एवं श्री मद भागवत कथा के समापन के दौरान दो गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह सम्मेलन संपन्न कराया गया | जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की महिला प्रदेश अध्यक्ष हर्षना सिंह पवार ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर कहा की इस तरह के सम्मेलन होना चाहिए जो लोगों के फिजूल खर्च को बचाते हैं |