हथुआ: हथुआ में बुनियाद केंद्रों पर मुफ्त नेत्र जांच व चश्मा वितरण अभियान शुरू, एक माह तक मिलेगा लाभ
समाज कल्याण विभाग की ओर से आम लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियाद केंद्रों में विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत हर आयु वर्ग के लोगों की निःशुल्क आंखों की जांच की जाएगी तथा जांच के आधार पर जरूरतमंदों को मुफ्त में चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा।