बिश्रामपुर: प्रखंड कार्यालय के सभागार में विधिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन, कानून और कई योजनाओं की दी गई जानकारी
पलामू जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में विश्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में रविवार की दोपहर दो बजे विधिक सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सिविल जज रशिम चंदेल,प्रखंड प्रमुख रंभा देवी,बीडीओ राजीव कुमार सिंह,विश्रामपुर थाना प्रभारी सौरभ कुमार चौबे व नावाडीह ओपी प्रभारी चंदन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।