बिश्रामपुर: गोदरमा कला गांव में चोरों ने 2 घरों में लाखों रुपये के माल की चोरी की, पुलिस जांच में जुटी
रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला गांव में बीते शुक्रवार की रात में दो घरों में भीषण चोरी की घटना हुयी। इस घटना में नकद,जेवरात सहित लाखो का संपति चोर उड़ा ले गये। शनिवार की सुबह 10 बजे रेहला पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है।जानकारी के अनुसार रेहला थाना क्षेत्र के गोदरमा कला गांव निवासी प्रमोद विश्वकर्मा व बसंत विश्वकर्मा शादी में गये थे।