बिश्रामपुर: विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने विश्रामपुर क्षेत्र में 4 सड़कों का किया भूमिपूजन
विश्रामपुर क्षेत्र में बनने वाले चार सड़क का विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने शुक्रवार की शाम चार बजे भूमिपूजन किया। उक्त सड़क का निर्माण मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा होना है। भूमिपूजन समारोह की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष सतेंद्र यादव व संचालन संजय उपाध्याय ने किया।