मुशहरी: अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती
गृह मंत्री बनते ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपराधियों को सख्त संदेश दिया था— “या तो अपराध छोड़ दो या बिहार छोड़ दो।” लेकिन मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने फिर से अपने हौसले बुलंद दिखाते हुए एक बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया.. गुरुवार की रात मनियारी थाना क्षेत्र के अमरख पंचायत के सीतारामपुर लीची गाछी के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने BJP के पूर्व मंडल अध्यक्ष