जिले के चर्चित सात साल पुराने फायरिंग मामले में एक अहम मोड़ आया है। सिविल कोर्ट के जिला एवं सत्र न्यायाधीश तीन सह एमपी-एमएलए विशेष कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पाण्डेय की अदालत ने सुनवाई करते हुए कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप गठित (चार्ज फ्रेम) कर दिया है।