जहानाबाद: पुलिस केंद्र जहानाबाद में परेड आयोजित, जवानों को दिए गए दिशा-निर्देश
पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस केंद्र, जहानाबाद में परेड का आयोजन किया गया। परेड का उद्देश्य जवानों और पदाधिकारियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और उत्साह को मजबूत करना था। इस दौरान टुकड़ियों के टर्नआउट एवं अनुशासन का निरीक्षण किया गया तथा व्यावसायिक उत्कृष्टता बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।