कोईलवर: शहीद अग्निवीर दानिश आलम के परिजनों को प्रभारी मंत्री ने सौंपा ₹21 लाख का अनुग्रह अनुदान, डीएम और एसपी भी रहे मौजूद
कोईलवर प्रखंड के कायमनगर निवासी वायु अग्निवीर शहीद दानिश आलम के परिजनों को सैनिक कल्याण निदेशालय की ओर से गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे 21 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की गयी.गुरुवार को बिहार सरकार के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण मंत्री सह भोजपुर प्रभारी मंत्री अरुण शंकर डीएम, एसपी सैनिक कल्याण पदाधिकारी ने 21 लाख रका चेक प्रदान किया।