प्रदेश के सिंचाई, पर्यटन, लोक निर्माण और ग्रामीण निर्माण मंत्री सतपाल महाराज ने नैनीताल जिले में गोला नदी पर निर्माणाधीन बहुउद्देशीय जमरानी बांध परियोजना का स्थलीय निरीक्षण किया। काठगोदाम से करीब 10 किलोमीटर दूर चल रहे निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए मंत्री ने अधिकारियों को काम में तेजी लाने और तय समय-सीमा के अनुसार परियोजना को पूरा करने के निर्देश दिए। करीब 3,808 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना से नैनीताल और ऊधम सिंह नगर के साथ उत्तर प्रदेश के बरेली और रामपुर जिलों की लगभग 57,066 हेक्टेयर कृषि भूमि की सिंचाई होने की बात कही गई है। परियोजना के पूरा होने पर हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में 10 लाख से अधिक लोगों को प्रतिवर्ष करीब 42.70 मिलियन क्यूबिक मीटर पेयजल उपलब्ध कराने का लक्ष्य है। इसके अलावा जमरानी बांध से मानसून के दौरान बाढ़ नियंत्रण, नदी के प्रवाह के नियमन, जलाशय क्षेत्र में मत्स्य पालन और पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
#JhamraniDam #JhamraniDamProject #Haldwani #HaldwaniNews #Nainital #NainitalNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #SatpalMaharaj #IrrigationProject #WaterProject #DamProject #WaterSupply #DrinkingWater #Irrigation #FloodControl #TourismDevelopment #DevelopmentNews #Infrastructure #UttarakhandDevelopment #GolaRiver #Kathgodam #HaldwaniDevelopment #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews