हरिद्वार के खानपुर में जटाशंकर महादेव मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात मंदिर में रखे तीन दानपात्रों के ताले तोड़कर नकदी चोरी की गई थी। मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच शुरू की थी। पुलिस के मुताबिक 3 और 4 अक्टूबर की देर रात चेकिंग के दौरान सहीपुर तिराहे की ओर से आ रहे टाटा इंट्रा पिकअप को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की और मौके से फरार हो गया। बाद में धर्मुपुर श्मशान घाट के पास पुलिस से घिरने पर आरोपी वाहन छोड़कर गन्ने के खेतों में भाग गया और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस का कहना है कि जवाबी कार्रवाई में आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान 34 वर्षीय आरिफ के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर मंदिर से चोरी किए गए 3,660 रुपये, ताला तोड़ने में इस्तेमाल लोहे की रॉड, घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन और 315 बोर का अवैध तमंचा, तीन जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी का उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में आपराधिक इतिहास भी रहा है। उपचार के बाद आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
#Khanpur #Haridwar #HaridwarNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #TempleTheft #TempleRobbery #TempleCrime #PoliceEncounter #PoliceAction #HaridwarPolice #UttarakhandPolice #CrimeNews #CrimeUpdate #CrimeInvestigation #ThiefArrested #Arrested #IllegalWeapon #PoliceOperation #TheftCase #TempleNews #BreakingNews #LatestNews #NewsUpdate #NewsReel #HindiNews #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpressNews