कटंगी: विधायक के प्रयास से कटंगी क्षेत्र को बजट में ₹200 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात
18 फरवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा में प्रस्तुत वर्ष 2026-27 के बजट में कटंगी-खैरलांजी विधानसभा क्षेत्र को आधारभूत संरचना के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सौगातें मिली हैं। विधायक गौरव सिंह पारधी के प्रयासों से कई विकास कार्यों को स्वीकृति प्रदान की गई है, जिनमें सड़क और पुल निर्माण कार्य शामिल है।करीब 200 करोड़ रुपए के विकास कार्यों को स्वीकृति मिल गई है।