हाथरस: गांव मीतई हाइवे के पास मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे पति-पत्नी के साथ आधा दर्जन दबंगो ने चाकू से हमलाकर किया घायल
जनपद हाथरस की कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव मीतई हाइवे के पास मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे पति-पत्नी को आधा दर्जन दबंगो ने चाकू से हमलाकर घायल कर दिया। शिकायत के आधार पर कोतवाली चंदपा पुलिस ने घायल पति-पत्नी का जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। कोतवाली चंदपा पुलिस ने मामले को लेकर आगे की आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है।