हाथरस: गांव हतिसा में मामूली कहासुनी के चलते पड़ोसियों ने महिला को जमकर मारपीट कर किया घायल, थाने में की गई शिकायत
हाथरस गेट थाना क्षेत्र के गांव हतिसा में मामूली कहासुनी के चलते पड़ोसियों ने महिला को जमकर मारपीट कर घायल कर दिया! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया ग्रामीणों द्वारा मारपीट करने वाले लोगों से काफी बीच बचाव कराया गया! इस मारपीट में महिला घायल हो गई और उसने थाने में जाकर पड़ोसियों के खिलाफ शिकायत दी है!