हाथरस: गॉव दरियापुर में नल पर पानी भरने के विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने महिला को लाठी डंडों से मारपीट कर किया घायल
हाथरस जंक्शन थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में आज दिन मंगलवार को नल पर पानी भरने को लेकर दबंग पड़ोसियों ने गाली गलौज देते हुए महिला हेमा को लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया! अचानक से हुई मारपीट से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया! इस मारपीट में महिला के सिर पर डंडा लगने से वह घायल हो गई! थाने में हुई शिकायत के आधार पर पुलिस ने अस्पताल में मेडिकल कराया है!