हाथरस: गांधी तिराहे के पास एक युवक के साथ 3 दबंगों ने जमकर की मारपीट, शिकायत पर पुलिस ने जिला अस्पताल में कराया डॉक्टरी परीक्षण
जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के अलीगढ़ रोड गांधी तिराहे के पास एक युवक के साथ तीन लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर पीड़ित घायल युवक का पुलिस ने जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित युवक ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह अपनी कार से जा रहा था तभी तीन दबंगो ने रोककर उसके साथ मारपीट कर दी ।