सिमरी: नाली के पानी को लेकर दंपती से मारपीट, तीन पर प्राथमिकी दर्ज; बासगीत पर्चा की ज़मीन पर हुआ विवाद
Simri, Buxar | Feb 21, 2026 व्यासी गांव में मड़ई के रास्ते नाली का पानी बहाने को लेकर विवाद बढ़ गया। मामले में संतोष डोम और उनकी पत्नी मुन्नी देवी ने थाने में आवेदन देकर तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित दंपती का आरोप है कि गांव के ही कुछ लोग उनकी मड़ई की ओर जबरन नाली का पानी बहा रहे थे।