अतरी: होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए थाना अध्यक्ष ने निकाला फ्लैग मार्च
होली पर्व शांति माहौल में मनाने को लेकर अतरी थाना क्षेत्र में रविवार की शाम 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राज कौशल ने रविवार की रात 8 बजे बताया कि होली पर्व शांति माहौल में मनाने को लेकर टेटुआ टेंउसा और डिहुरी बाजार में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीणों से होली पर्व शांति माहौल में मनाने की अपील की गई।