सलूणी BDC चेयरमैन व वाइस चेयरमैन के शपथ ग्रहण से स्थनीय विधायक डी.एस. ठाकुर की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं का महामंथन, विकास को गति देने की बनी रणनीति
सलूणी (चम्बा):
सलूणी खंड विकास समिति (BDC) के नवनिर्वाचित चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह से पूर्व स्थानीय लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह, सलूणी में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री डी.एस. ठाकुर ने की।
बैठक में पंचायत समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान क्षेत्र के समग्र विकास, पंचायती राज संस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने, विकास कार्यों में गति लाने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा और रणनीति तैयार की गई।
विधायक डी.एस. ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई देते हुए जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी से ही ग्रामीण क्षेत्रों का संतुलित और समग्र विकास सुनिश्चित किया जा सकता है।
बैठक के उपरांत सभी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता BDC चेयरमैन एवं वाइस चेयरमैन के पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
— पहाड़ी न्यूज़
#Salooni #Chamba #BDCSalooni #BDCChairman #ViceChairman #OathCeremony #DSThakur #PanchayatSamiti #HimachalPradesh #Dalhousie #RuralDevelopment #PanchayatiRaj #Development #PahadiNews #HimachalNews #Churah #SalooniNews #BreakingNews #LocalNews #TrendingNews
Chamba, Chamba | Jul 13, 2026