चिड़ावा: पिलानी क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, भीम आर्मी के कार्यकर्ता अनशन पर बैठे
पिलानी थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ दुष्कर्म से जुड़े मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज 7 लोगों ने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुर कर दी हैं । यह सभी लोग भीम आर्मी से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं, जो न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठे हैं। अनशनकारियों के समर्थन में पिलानी विधायक पीतराम काला भी धरनास्थल पहुंचे।