सैदपुर: गंगा में एक साथ बहते दिखे दुपट्टे से बंधे युवक-युवती के शव, प्रेमी युगल होने के कयास, चर्चाओं का बाजार गर्म
सैदपुर नगर से गुजर रही गंगा नदी में शनिवार को एक ही दुपट्टे में बंधे युवक और युवती का शव बहता दिखाई देने के बाद सनसनी फैल गई। प्रकरण को लेकर जानकारी सामने आने के बाद से नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। घटना के पीछे के कारणों को लेकर लोग अलग-अलग तरह की अटकलें लगाते देखे जा रहे हैं।