मुरैना: कैथौदा गांव में मासूम बच्चे पर स्वान ने किया हमला मासूम बच्चे का जिला अस्पताल में कराया गया प्राथमिक उपचार
Morena, Morena | Jul 5, 2026 मुरैना जिले के कैथौदा गांव में एक मासूम बच्चे पर स्वान के हमले का मामला सामने आया है। बताया गया है कि मासूम बच्चा घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक स्वान ने उस पर हमला कर दिया। हमले के दौरान बच्चे की आंख में गंभीर चोट आई है।घटना के समय बच्चे के परिजन खेत पर काम कर रहे थे। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर महिला ने शोर मचाया, इसके बाद जिला अस्पताल में उपचार कराया।