बस्ती: यूपी में ओपीएस बहाली की मांग को लेकर हजारों सफाई कर्मचारियों ने निकाली तिरंगा यात्रा
Basti, Basti | Aug 20, 2026 उत्तर प्रदेश में पुरानी पेंशन योजना बहाली की मांग को लेकर संघ जिलाध्यक्ष अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में हजारों सफाई कर्मचारी तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। यह यात्रा राज्य कर्मचारी विकास भवन से शुरू होकर शास्त्री चौक तक गई। कर्मचारी ओपीएस बहाली की टोपी पहनकर विरोध कर रहे हैं।