बाह: पिनाहट में दबंगों ने दुकान पर चढ़कर दुकानदार के भाई पर किया जानलेवा हमला, लूटे पैसे
पिनाहट के गोवर्धन शूज स्टोर पर शुक्रवार शाम 4 बजे दबंगों ने दुकानदार अमल कुमार के साथ तोड़फोड़ की और उनके भाई बालकिशन पर जानलेवा हमला कर दिया। अमल कुमार के अनुसार, कान्हा और अवनीश नामक दो युवक चप्पल खरीदने के बहाने दुकान पर आए और कम रेट में सामान ले जाने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लाठी, डंडा, कुल्हाड़ी और चाकू से हमला किया। दबंगों ने 2500 रुपये भी लूट लिये