कोरबा: 30 अप्रैल से सैकड़ों शिक्षक होंगे बेरोजगार, आसपास के स्कूल में समायोजन के लिए प्रशासन से की गई मांग
Korba, Korba | Apr 20, 2026 कोरबा जिले में नियमित शिक्षकों को पदोन्नति देने के बाद नए सत्र से स्कूलों की व्यवस्था बदलने वाली है। दूसरी और सैकड़ो स्कूलों में अतिथि शिक्षक के तौर पर पिछले तीन साल से सेवा देने वाले लोग 30 अप्रैल से बेरोजगार हो जाएंगे। आर्थिक समस्या को लेकर यह लोग चिंतित हैं ।उन्होंने जिला प्रशासन के साप्ताहिक जनदर्शन में इस मामले को रखा।