खजनी: सड़क निर्माण में अधिग्रहित जमीन का कम मुआवजा मिलने पर किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार, जांच के आदेश दिए गए
खजनी तहसील क्षेत्र में हाटा-ढेबरा और ढकवा-शिवपुर मार्ग के चौड़ीकरण के लिए किसानों की जमीन ली जा रही है। किसानों का आरोप है कि उन्हें निर्धारित दर से कम मुआवजा मिल रहा है। इस संबंध में कई गांवों के किसानों ने खजनी एसडीएम से शिकायत की है. 8.200 किलोमीटर लंबे इस मार्ग को 3.75 मीटर से बढ़ाकर 5.5 मीटर किया जा रहा है।