डीडवाना: बांगड़ कॉलेज में परिणाम में गड़बड़ी एवं बदहाली के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, कुलपति का फूंक डाला पुतला
बांगड़ महाविद्यालय में व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं विश्वविद्यालय द्वारा जारी परिणाम में गड़बड़ी को लेकर एसएफआई के नेतृत्व में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति का पुतला फुका एवं प्राचार्य को ज्ञापन दिया। छात्रों ने कहा कि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।