सागर नगर: जमीनी विवाद में हुई मारपीट का मामला, पीड़िता ने परिजनों सहित SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत; कहा- पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई
ढाना पुलिस चौकी अंतर्गत घाटमपुर की रहने वाली नब्बो बाई घायल अवस्था में अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर 3:00 एसपी कार्यालय पहुंचकर उनके साथ हुई मारपीट मामले में आरोपियों पर कार्रवाई करने की मांग की है।नब्बो बाई के बेटे पंकज अहिरवार ने जानकारी देते हुए बताया की घाटमपुर गांव के सुशील अहिरवार विजय अहिरवार और लक्ष्मी अहिरवार के साथ जमीनी विवाद चल रहा हैं।