सागर नगर: शुक्रवारी वार्ड के युवक पर चाकू के किया गया हमला, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए SP को दिया गया ज्ञापन
गोपालगंज थाना अंतर्गत शुक्रवारी वार्ड के रहने वाले शेख आवेद अपने परिजनों के साथ मंगलवार दोपहर 3:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर उनके बेटे के साथ हुई मारपीट और चाकू से हमला मामले में पुलिस द्वारा आरोपियों पर कार्यवाही नहीं करने की शिकायत की है। शेख आविद के आरोप हैं मेरे बेटे शेख नवाजिश के साथ 15 फरवरी को सात लड़कों ने मारपीट कर चाकू से सीने में हमला किया।