सागर नगर: दबंगों द्वारा आदिवासी परिवार के साथ मारपीट करने का आरोप, SP ऑफिस पहुंचकर की शिकायत
मोतीनगर थाना अंतर्गत ग्राम हफसिली के रहने वाले वृद्ध खुन्ने आदिवासी अपनी पत्नी मंझली बहू और दामाद कमलेश आदिवासी के साथ मंगलवार दोपहर 2:00 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर दबंगों द्वारा की गई मारपीट की शिकायत कर दबंगो पर कार्यवाही की मांग की है।मामले की शिकायत मोती नगर थाने में भी की, लेकिन आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की गई।