सरीला: जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का आरोप, मुकदमा दर्ज, एक आरोपी गिरफ्तार
सरीला तहसील के जलालपुर थाना क्षेत्र के एक गाँव में 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी है।