पटियाली: गंजडुंडवारा विद्युत उपकेंद्र पर स्मार्ट मीटर के विरोध में सपा का जोरदार प्रदर्शन
कासगंज के गंजडुंडवारा विद्युत उपकेंद्र पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्मार्ट मीटर के विरोध में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रीपेड व्यवस्था को अव्यवहारिक बताया। आरोप है कि कटौती, देरी से आपूर्ति और सूचना अभाव जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। सपा नेता अब्दुल हफीज गांधी भी धरने में बैठे।